ज़िंदगी ?

 ज़िंदगी ?

के अब बस कोई सजा न दो ,
जीने के और कोई वज़ह न दो।  
के अब हमे और कुछ देखना नहीं है ,
जीने के नाम मरना नहीं है। 

यूँ तो जीने पर बेहद हसीं नग़में बने है ,
पर सच पूछती हु , क्या वो थोड़े भी अपने लिए है ?
जीने के बारे में जो सपनें ख़िले देखे थे ,
सच में तो बस हमे सदमे मिले है।  

यूँ तो कभी शिकवा किया नही तुझसे , ऐ ज़िंदगी ,
पर क्या तू हमारी शिकायत की राह देखती रही ?
यूँ तो हारने वालों में हम भी नहीं है ,
पर क्यों तू इम्तेहान लेती रही। 

जो इतने बुरे लगते है हम ,
तो सुनो , दुनियाँ देखने का शौक़ हमे था भी नही।  
जो इतना तड़पाना चाहती थी ,
तो तेरे मोहताज हम कभी थे भी नही। 

1 comment:

अजिंठा . . .

  अजिंठा . . .  अजिंठा, तसाच हतबल, अबोल, तितकाच कठोर दिसणारा पण मनाने तितकाच मृदु, तितकाच देखणा, तितकाच अनुभवी, तितकाच पूर्ण व तितकाच अतृप्त...