सब वक्त-वक्त की बात होती है ,
हर एक चीज का अपना वक्त होता है यहीं वक्त हमे सिखाता है।
कुछ चीज़ें वक्त में गुम हो जाती है ,
पर सच मानो तो याद बहुत आती है।
कुछ चीजें जो रह जाती हैं, नहीं मिलती कभी बाद में ,
और हम बस जगते रहते हैं उन चीजों की याद में।
इसलिए वक्त के साथ चलना सीखो ,
हर बात उसी वक्त पर पूरी करना सीखो।